जमशेदपुर, जून 26 -- जमशेदपुर।एक्सएलआरआइ - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर और वैश्विक प्रोफेशनल सेवाओं की अग्रणी कंपनी एक्सेंचर के बीच एक एमओयू किया गया। यह महत्वपूर्ण करार एक्सेंचर प्रतिनिधियों के एक्सएलआरआई परिसर दौरे के दौरान संपन्न हुआ, जो दोनों संस्थानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ता है। दोनों के बीच दीर्घकालिक औद्योगिक- शैक्षणिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से इस एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस समारोह में एक्सएलआरआइ की ओर से निदेशक फादर एस. जॉर्ज, प्लेसमेंट एवं वित्त के प्रोफेसर प्रो. कनगराज ए, डीन एकेडमिक प्रो. संजय पात्रो प्रो. सुनील सारंगी, तथा अन्य सीनियर फैकल्टी उपस्थित थे। वहीं एक्सेंचर की ओर से सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीएचआरओ लक्ष्मी चन्द्रशेखरन और स्ट्रैटेजी एंड कंसल्टिंग ग्लोबल नेटव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.