बिजनौर, जनवरी 9 -- क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से रुके पड़े कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को दिशा-निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने चांदपुर नगर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब दो वर्ष से रुके बदायूं-बिजनौर मार्ग पर फोरलेन चौड़ीकरण के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन 48 कक्षाओं वाले बैरक का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान चांदपुर में फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.