रांची, फरवरी 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक इंटर-कॉलेज फेस्ट 'पनाश' की शानदार शुरुआत हुई। इस वर्ष की थीम 'सकुरा मात्सुरी' नई शुरुआत और सुंदरता का प्रतीक है। संस्थान के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने छात्रों को ऊंचे सपने देखने और नैतिक मूल्यों के साथ नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। उत्सव का आगाज रनथॉन से हुआ, जिसके बाद ट्रेजर हंट, नुक्कड़ नाटक, डांस, फैशन शो और डीजे नाइट जैसे रोमांचक कार्यक्रमों में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। यह फेस्ट छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामुदायिक एकजुटता का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.