रांची, फरवरी 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में 'सतत भविष्य के लिए गवर्नेंस की नई कल्पना: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में प्रॉफिट, पर्पस और लोगों के बीच संतुलन' विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 5 से 7 फरवरी तक किया जाएगा। यह सम्मेलन शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां तकनीक, नैतिकता, गवर्नेंस और सतत विकास के अंतर्संबंधों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी प्रगति को नैतिक मूल्यों के साथ जोड़ना और 'पीपुल-सेंट्रिक' सस्टेनेबल गवर्नेंस मॉडल को बढ़ावा देना है। गुरुवार को उद्घाटन सत्र में प्रबीर झा (संस्थापक, पीपल एडवाइजरी), जोसेफ एम. फिलिप्स (सिएटल यूनिवर्सिटी, यूएसए), पंकज बंसल (सह-संस्थापक, कैरेट कैपिटल)...