उरई, दिसम्बर 7 -- कोंच। अपराध रोकने और अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर कोंच पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसपी के दिशा-निर्देश पर शहर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ रविवार को नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में खानाबदोशों की झोपड़-पट्टियों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। हाल ही में संदिग्ध बंग्लादेशी व रोहिंगा घुसपैठियों की सूचना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह, अतिरिक्त प्रभारी लल्लूराम के नेतृत्व में एलआईयू के अजय सिंह, पुलिस बल व अन्य सुरक्षा कर्मियों ने परैथा, दाढ़ी, चांदनी, काशीराम कॉलोनी, कैलिया बाईपास, पंचानन चौराहा व फैक्ट्री एरिया सहित कई इलाकों में अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्र, किरायानामा व निवास से जुड़े दस्तावेज...