शाहजहांपुर, मार्च 20 -- डीएम के निर्देशन पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व नगर निगम टीम द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने के खिलाफ बुलडोजर गरजा। कार्यवाही में 15-20 अनाधिकृत रुप से रखे खोखे हटवाए गये, जोकि मरीजों व तीमारदारों के लिए दिक्कत बने हुए थे।साथ ही वन विभाग नहर रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जो भी पुनः अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर भारी जुर्माना वसूला जाएगा। संबधित चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि राजकीय मेडिकल कालेज के आसपास अतिक्रमण न हो पाए। अन्यथा पुलिस जिम्मेदारी होगी। बता दें कि मंगलवार को संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त डा.बिपिन कुमार मिश्रा के समक्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट व वन विभाग को जाने वाली रोड किनारे अवैध अतिक्रमण की शिकायत आई थी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.