रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में रविवार को होली की थीम पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम बलम पिचकारी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में रांची के युवाओं और परिवार वालों ने इसमें हिस्सा लिया। छुट्टी का दिन होने के कारण यह दिन पूरी तरह से मस्ती और उमंग के नाम रहा। डीजे उदय ने होली की थीम के गाने, नए, रीमिक्स और डांस नंबरों पर लोगों को झुमाया। इस अवसर पर ईको फ्रेंडली रंगों की भी व्यवस्था की गई थी। पूरा एक्वा वर्ल्ड परिसर रंग, अबीर और गुलाल से भर गया। लोगों की मस्ती के लिए रंगीन पानी से भरा एक कलर पूल भी तैयार रखा गया था। लोगों ने न सिर्फ इसमें खुद डुबकी लगाई, बल्कि पकड़-पकड़ कर अपने मित्रों को भी इसमें डुबाया। इस अवसर पर ठंडई पीने और दहीबड़ा खाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.