रांची, मई 25 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में रविवार को पंजाबी संडे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंजाब की समृद्ध कला और संस्कृति को समर्पित रहा। सीबीएस डांस ग्रुप ने नृत्य पेश किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न ग्रुपों ने हाई रेटेड गबरू, हो जाएगी बल्ले बल्ले, बोलो तरारा, लहंगा, एक्सक्यूजस, आदि गीतों पर नृत्य किया। बड़ी संख्या में पंजाबियों की भागीदारी रही। पंजाबी व्यंजन का स्टॉल लगाया गया था, जिसमें मकई की रोटी और चने का साग दिया जा रहा था। एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाहदेव, लोकेश, प्रद्युम, आनंद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...