प्रयागराज, अप्रैल 1 -- लोक सेवा आयोग की स्थापना दिवस पर मंगलवार को मिंटो रोड स्थित एक्यूप्रेशर व यूनानी चिकित्सा शिविर लगाया गया। एक्यूप्रेशर संस्थान के निदेशक एके द्विवेदी के नेतृत्व में उपचारकों ने लोगों का उपचार व जागरूक किया। निदेशक ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर घर में एक सदस्य इस विधा से जुड़कर स्वास्थ्य के साथ स्वरोजगार प्राप्त करें। इस क्रम में राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज, हिम्मतगंज की ओर से लगाए गए शिविर में 260 लोगों का उपचार किया गया। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने शिविर का निरीक्षण किया। डॉ. उसामा अहमद, डॉ. फिरदोस अनीस, डॉ. मुहम्मद तौसीफ, डॉ. मुहम्मद हमजा, डॉ. अब्दुल राफे वानी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.