बागपत, नवम्बर 14 -- दीवाली के बाद से जनपद की आबोहवा में सुधार नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता ओर बिगड़ गई। एक्यूआई 430 के पार पहुंच गया। सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। जिसके चलते सांस रोगियों की परेशानियां बढ़ी रही। कई दमा रोगियों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, बढ़ते प्रदूषण के चलते डीजल वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद हो गया है। जिसके चलते कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समूचा जिला प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। दीवाली के बाद से आबोहवा जहरीली बनी हुई है। जिससे दमा रोगियों के साथ आम लोगों का भी जीना मुहाल बना हुआ है। प्रदूषण के चलते लोग बीमार पड़ रहे है। उन्हें सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या बन गई है। गुरुवार को जहां एक्यूआई 420 दर्ज हुआ था, वहीं, शुक्रवार को एक्यूआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.