नई दिल्ली, जनवरी 11 -- पर्सलन हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अक्सर लोग आपको इस बारे में नहीं बताते। लेकिन गंदगी, बदबू और पर्सनल हाइजीन की कमी की वजह से आपसे दूर होते चले जाते हैं। एक्ट्रेस लता सबरवाल ने पर्सनल हाइजीन के लिए इन सारी बातों को कहा और साथ ही बताया कि कौन सी वो चीजें हैं जिन्हें आपको अपने पास जरूर रखनी चाहिए। जिससे ना केवल आप हाइजीन मेंटेन कर सकें बल्कि किसी भी तरह के शर्मिंदा हो जाने वाले सिचुएशन में भी ना फंसे।अंडरआर्म्स ओडोर ठंड होने के बाद भी काफी सारे लोगों के अंडरआर्म्स में होने वाले पसीने से बदबू आती है। किसी भी तरह की शर्मिंदगी से बचने के लिए लता सबरवाल ने बताया कि वो अपने पास टी ट्री ऑयल रखती हैं और कुछ बूंदों को हाथ में लेकर अंडरआर्म्स में लगा लेती हैं। अगर आप टी ट्री आयल को यूज करना चाहती हैं तो पहले इसे प...