नई दिल्ली, जनवरी 4 -- कुणाल खेमू ने फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' में लीजेंडरी एक्टर पीयूष मिश्रा के साथ काम किया हुआ है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उपलब्ध है और इसमें कुणाल ने जमनाप्रसाद पांडे का रोल प्ले किया है, एक ऐसा शख्स जो एक भले काम के लिए अजब अनोखे तरीकों से पैसा बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में पीयूष मिश्रा के साथ काम करने का तजुर्बा कैसा रहा था, यह बताते हुए कुणाल खेमू ने बताया कि उनका प्यार और गुस्सा करने का तरीका लगभग एक ही जैसा है।'समझ नहीं आता प्यार कर रहे हैं या..' कुणाल खेमू ने बताया कि आपको समझ में नहीं आता है कि वो प्यार कर रहे हैं या डांट रहे हैं। इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंगल पापा' के लिए चर्चा में बने हुए कुणाल खेमू ने बताया, "मुझे लगता है वो बहुत प्यारे हैं। मुझे लगता है उनका एक एक्सप्रेशन है जिसकी वजह से वह बहुत चिड़...