सीवान, अक्टूबर 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की रात सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर व ग्यासपुर लेवारी से एके-47 एसाल्ट रायफल, कार्बाइन, दो नाली बंदूक, देसी कट्टा सहित गोली व मैगजीन बरामद मामले में पुलिस ने अलग-अलग तीन एफआईआर दर्ज की है। सभी एफआईआर स्थानीय थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार ने दर्ज कराई है। बताया गया है कि रात के करीब 11.30 बजे गुप्त सूचना मिली कि जेल में बंद रईस खान और यहीं के रहनेवाले अयूब खान आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में माहौल खराब करने के लिए अपने सहयोगी ग्यासपुर लेवारी के अब्दुल कलाम आजाद अंसारी व बाबू अली अंसारी के घर पर काफी मात्रा में अवैध हथियार व गोली रखे हुए हैं। तत्काल छापेमारी करने पर हथियार व गोली बरामद किया जा सकता है। इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी को उक्त सूचना से अव...