कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। 25वीं ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया स्मारक आमंत्रण ब्रिज टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल राउंड खेले गए। इसमें लखनऊ के एके सिन्हा और पश्चिम बंगाल के किंगशुक भट्टाचार्य ने लगातार बढ़त बनाते हुए 286.72 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ ही उन्हें सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कानपुर क्लब में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की जोड़ी प्रोसेनजीत मन्ना और प्रसून कुमार मुखोपाध्याय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन्हें डॉ. गौरहरि सिंहानिया मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल और गुरुग्राम की जोड़ी सुमित मुखर्जी और मोनिका जाजू तीसरे स्थान पर रही। उन्हें सेठ रामकुमार नेवाटिया ट्रॉफी से नवाजा गया। प्रतियोगिता म...