धनबाद, जून 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल हॉस्पिटल गेट के सामने नूतनडीह मोड़ पर रविवार को वामपंथी नेता सह पूर्व सांसद एके राय की प्रतिमा का अनावरण होगा। यह अनावरण भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो द्वारा किया जाएगा। मौके पर भाकपा (माले) झारखंड राज्य कमेटी द्वारा मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा की शुरुआत की। 15 जून से 15 जुलाई तक यात्रा के दौरान झारखंड के प्रमुख श्रमिक क्षेत्रों में मजदूरों से संवाद किया जाएगा। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्रम संहिताओं की वापसी, निजीकरण पर रोक, मजदूरी सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा और ठेका प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। यात्रा में पार्टी के केंद्रीय समिति, राज्य कमेटी और जिला कमेटी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मुख्य रूप से आनंद...