गंगापार, फरवरी 2 -- सहसों में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच एके एकेडमी और ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें एके एकेडमी फतुहा ने तीन अंको से मैच जीत कर अपना परचम लहराया। आयोजक मंडल द्वारा विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच के अन्य खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा कि कबड्डी खेल का नियमित अभ्यास करने से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। जिससे वह अपने जीवन में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के दांव पेंच भी शामिल कर सकते हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, प्रबंधक तीरथ सिंह, शशांक शेखर सिंह, अधिवक्ता संदीप द्विवेदी, अनुराग सिंह अन्नू, पवन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.