पटना, जनवरी 31 -- आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू) में पीएचडी में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा (पीएचडी एडमिशन टेस्ट) पांच या छह फरवरी को संभावित है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारी में लगा है। प्रवेश परीक्षा में विवि अंतर्गत निर्धारित 105 सीटों के लिए साढ़े चार सौ अभ्यर्थियों ने शामिल होने के लिए आवेदन किया है। परीक्षा दो वर्षों के बाद हो रही है। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस बार पीएचडी में दाखिले के लिए चयन प्रक्रिया में प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ अभ्यर्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और साक्षात्कार के अंकों को भी आधार बनाया जाएगा। यानी छात्रों का अंतिम चयन एकेडमिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर होगा। हालांकि, नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण उम्मीदवारों व डीबीटी सहित व...