हापुड़, जुलाई 6 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में शासन के कार्यक्रम के अनुसार एक पेड़ मां के नाम वर्ष 2025-26 में पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत छात्राओं को पौधे बांटे गए। हाफिजपुर नर्सरी से पौधे प्राप्त करके महाविद्यालय की पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता समिति की संयोजिका कार्यवाहक प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं को पौधों का वितरण किया। छात्राएं पौधों को अपने-अपने स्थान पर रोपित करके, उनकी उचित देखभाल करेंगी। समय-समय पर महाविद्यालय को फोटो भेजकर उनकी यथा स्थिति से अवगत कराएंगी। महाविद्यालय के समस्त अशैक्षणिक कर्मचारी और छात्राओं का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.