लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत रेगुलर व कैरी ओवर विषयों की परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। 23 दिसंबर से 24 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 15 दिसंबर की शाम पांच बजे तक आपत्ति मांगी गई है। इस संबंध में कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी संबद्ध संस्थानों को पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजीव कुमार का कहना है कि किसी भी त्रुटि या संशोधन के लिए परीक्षा नियंत्रक की ई-मेल आईडी पर 15 दिसंबर तक भेज सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...