लखनऊ, दिसम्बर 10 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत बीटेक द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर के 393 विद्यार्थियों के ब्रांच परिवर्तन की सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी संबद्ध संस्थानों को पत्र जारी कर दिया गया है। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजीव कुमार ने बताया कि ब्रांच परिवर्तन को लेकर 10 नवंबर को प्राविधिक विवि की ओर से आवेदन मांगे गए थे। जिसे विवि के नियमों और शर्तों के मुताबिक समिति ने परीक्षण किया। साथ ही सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद बुधवार को सूची जारी कर दी गई है। प्रोफेसर राजीव के मुताबिक, कुल 393 छात्र और छात्राओं का ब्रांच परिवर्तन हुआ है। जिसकी संस्थावार सूची विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...