लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक की चार छात्राओं का चयन एसोसिएट सिस्टम इंजीनियर के पद पर हुआ है। आईबीएम ग्रुप में चयनित इन छात्राओं को कंपनी की ओर से सालाना चार लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे। ऑनलाइन टेस्ट को 200 छात्रों ने पास किया था जबकि कोडिंग टेस्ट में 12 छात्राओं ने बाजी मारी थी। अंतिम रूप से चार छात्राएं चयनित हुई। चयनित छात्राओं को कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्डेय, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...