लखनऊ, फरवरी 7 -- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से जनभवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गोद लिये गये गांवों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करायी गयी। कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय के निर्देशन में गोद लिये गये दिगोई, पहाड़पुर, रैथा, पश्चिम गांव और दुग्गौर गांवों के पुरूष और महिलाओं ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी जांच करायी। इस दौरान चिकित्सकों ने रक्तचाप, वजन, हृदय, मस्तिष्क, कान, नाक, गला, सहित अन्य जांच की। शिविर में जांच के आधार पर दवाएं और सुझाव भी दिये। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। शिविर में जांच के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर समिति गठित की गयी थी। विश्वविद्यालय के महिला समिति की अध्यक्ष सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में जांच करायी गयी। इस दौरान उपकुलसचिव डॉ डीपी सिंह समेत डॉ आयुष श्रीवास्तव, डॉ अंजनेय शर्मा , शांतनु पा...