लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में प्रबंधन संकाय के एमबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत वरुण बेवरेजेस लिमिटेड संडीला का औद्योगिक भ्रमण किया। संकाय सदस्य डॉ. विनय चतुर्वेदी, डॉ. गजेन्द्र कुमार गुप्ता, शेफाली सिंह और आरजू गुप्ता की अगुवाई में प्लांट पहुंचे छात्रों को प्लांट हेड लोकमान शर्मा ने विनिर्माण इकाई, पैकेजिंग सेक्शन और वेयरहाउस का विस्तृत अवलोकन कराया। भ्रमण के दौरान कोल्ड ड्रिंक निर्माण की स्वचालित प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...