लखनऊ, मार्च 27 -- - 200 करोड़ रुपए लागत का सेंटर फॉर एक्सीलेंस होगा स्थापित - कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के साथ कंपनी प्रतिनिधि ने बैठक की लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में फ्रांस की प्रसिद्ध लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट सिस्टम तकरीबन 200 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इसके जरिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी दुनिया की बेहतरीन टेक्नोलॉजी को सीख सकेंगे। साथ ही रोजगार पाने में भी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस संबंध में इनवेस्ट यूपी की ओर से गुरूवार को कंपनी के प्रतिनिधि राजा शेखर स्वामी ने कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की मौजूदगी में सेंटर फॉर एक्सीलेंस पर प्रस्तुतिकरण दिया। डसॉल्ट सिस्टम ने अपने प्रस्ताव में बताया कि यह प्रोजेक्ट करीब दो सौ करोड़ रुपये का होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.