लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रथम चरण के तहत अनंतिम रूप से प्रवेशित पीएचडी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 दिसंबर से 15 जनवरी, 2026 तक चलेगी। साथ ही हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी तय की गई है। इस बाबत डिप्टी परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डिप्टी परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुधीर सिंह सोम का कहना है कि उम्मीदवारों को एकेटीयू पीएचडी पंजीकरण पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद पोर्टल से अलॉटमेंट लेटर जनरेट किया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.