लखनऊ, फरवरी 13 -- एकेटीयू ने छात्रों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए छात्र शिकायत निवारण समिति (एसजीआरसी) का गठन किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर गठन किया गया है, जो यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य करेगी। समिति में प्राचार्य वास्तुकला एवं योजना संकाय प्रो. वंदना सहगल को अध्यक्ष बनाया गया है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह को सदस्य-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य सदस्यों में विद्युत अभियंत्रिकीय विभाग आईईटी की प्रो. अरुणिमा वर्मा, मैकेनिकल इंजी आईईटी के प्रो. शैलेंद्र शर्मा, बायो टेक्नोलॉजी आईईटी से प्रो. बीएन मिश्रा एवं छात्र एमटेक सोमेश नारायण त्रिपाठी का नाम शामिल हैं। यह समिति पढ़ाई, परीक्षा, मूल्यांकन, सुविधाओं और अन्य संबंधित मुद्दों पर आने वाली शिकायतों की जांच करेगी । एकेटीयू कुलसचिव के जारी आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.