लखनऊ, दिसम्बर 11 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा प्रथम चरण के तहत बीफार्मा प्रथम व द्वितीय वर्ष में कैरीओवर वाले विद्यार्थियों को भी तृतीय वर्ष की परीक्षा देने का मौका दिया गया है। इस संबंध में कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी संबद्ध संस्थानों को पत्र जारी कर दिया गया है। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजीव कुमार का कहना है कि सत्र 2022-23 और 2023-2024 में प्रवेश लेने वाले बीफार्मा पाठ्यक्रम के प्रथम और द्वितीय वर्ष के अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जिनका प्रथम व द्वितीय वर्ष के कतिपय विषयो में कैरी ओवर था। वह सभी छात्रहित में लिए गए निर्णय के अनुसार सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इन्हें सक्षम स्तर से अनुमति प्रदान कर दी ग...