लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- एमएसमई उद्योगों के सशक्तिकरण, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता वृद्धि व सतत औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड व उद्योग कार्यालय की ओर से रैम्प प्रोग्राम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल कंफर्ट इन सभागार में एकीकृत जागरूकता कार्यशाला में उद्यमियों को उद्योगों के विकास, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला की शुरुआत दीप जलाकर की गई। उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह ने सभी अतिथियों, उद्यमियों का स्वागत किया। रैम्प योजना के महत्व, एमएसएमई क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता सुधार व वित्तीय सशक्तिकरण के बारे में बताया। इसके साथ ही जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट योजना उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार की एमएसएमई नीति, वित्तीय सहायता प्रावधान, ऋण सुविधाएं, ईसीजीसी लिमिटेड द्वारा निर्यातकों ...