बलिया, अप्रैल 2 -- बलिया। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने जिले के किसानों से एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इससे खेती की लागत कम होगी और पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान खेतों में फसल के अलावा पशुपालन, बागवानी सहित अन्य कृषि गतिविधियों को अपनाएं। डौ. संजीत ने बताया कि एकीकृत कृषि प्रणाली के विभिन्न घटक होते हैं। किसान फसल उत्पादन में अनाज के साथ दलहन, तिलहन, सब्जियां और फल की खेती कर आय बढ़ा सकते हैं। इसी तरह पशुपालन में गाय, भैंस के साथ भेड़, बकरी, मुर्गी पालन करें। वहीं कृषि वानिकी में बाग लगाना, मछली के साथ अन्य जलीय जीवों का पालन, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और विपणन की गतिविधियां अपनाए जाने के लिए प्रोत्साहित किया है। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.