हाजीपुर, नवम्बर 22 -- हाजीपुर। सं.सू. वित्त मंत्रालय के अभियान 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' अभियान के तहत बैंकों में जमा अनक्लेम्ड राशि को लाभुकों तक पहुंचाने के लिए 21 नम्बर 2025 को पटना के सगुना मोड़ स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एबीआई लोकल हेड ऑफिस पटना की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविन्द एवं मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी ने लगभग एक करोड़ रुपये का चेक 12 विभिन्न लाभार्थियों को प्रदान किया। इसमें हाजीपुर एकारा ग्राम निवासी विवेकानन्द चौधरी को 32 लाख 93 हजार 721 रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह राशि विवेकानंद चौधरी के पिता स्व. हरिनन्दन चौधरी के खाते में 2011 से जमा थी। उनके मरणोपरांत एबीआई हाजीपुर मुख्य शाखा के एक खाते में यह राशि पड़ी हुई थी। जिसकी जानकारी परिवा...