शामली, जनवरी 14 -- एकादशी पर यमुना नदी पर कड़ाके की सर्दी के चलते नाममात्र श्रद्धालु पहुंचे। यमुना नदी पर विभिन्न पर्वों पर अक्सर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। बुधवार को एकादशी के अवसर पर यमुना नदी पर श्रद्धालु नाममात्र देखने को मिला। इसके पीछे का कारण कड़ाके की ठंड मानी जा रही है। इसी के चलते घाट सुनसान नजर आए। हालांकि, जो नाममात्र श्रद्धालु यमुना पर पहुंचे, उनके द्वारा पुण्यकर्म किया गया। दिनभर पुलिस भी यमुना घाटों पर नजर रखे हुए थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...