धनबाद, अक्टूबर 18 -- झरिया प्रतिनिधि कार्तिक माह के रमा एकादशी पर शुक्रवार को झरिया श्री श्याम मंदिर परिसर से भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। सर्व प्रथम पंडित कैलाश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। निसान पूजन पर मुख्य यजमान के रूप में किरण चिनानिया सपरिवार बैठी थी। निसान पूजन के बाद खुले वाहन पर फूल मालाओं से सुशोभित श्याम प्रभू का भव्य दरवार व गाजे बाजे के साथ निसान शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। हाथों में मोर पंख लगे निसान, मुंह से जय श्री श्याम का उदघोष लगाते श्याम भक्त चल रहे थे। लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नम्बर मोड़, धर्मशाला रोड होते हुए निसान शोभा यात्रा पुन: मंदिर पहुंची। जहां पर बारी बारी से 111 श्याम भक्तों ने बाबा के चरणों में निसान अर्पित किया। दोपहर में विभिन्न तरह के फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.