जहानाबाद, जनवरी 3 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता लगातार बढ़ रहे ठंड के बाद प्रखंड के सभी बाजारों में एकाएक गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। प्रखंड के बाजार उसरी, मेहन्दिया, वलिदाद, बेलसार, कलेर, परासी, चंदा, आदि जगहों के कपड़ा दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी संख्या देखी जा रही है। कई दुकानदारों ने बताया कि विगत एक सप्ताह के दरमयान दुकानों पर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। दुकानदारों ने यह भी कहा कि अनुमान यह लग रहा है कि इस तरह की खरीदारी मकर संक्रांति तक ज्यादा होगा। संक्रांति के बाद ठंड में कमी आने की संभावना है, जिसको लेकर गर्म कपड़ा के खरीदारी में कमी आएगी। फिलहाल प्रखंड के बाजार के कपड़ा दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की संख्या गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए ज्यादा देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.