मुरादाबाद, मार्च 11 -- होली से पहले मौसम एकाएक गर्म हो गया। मंगलवार को पूर्वान्ह से ही धूप काफी तेज महसूस हुई और दोपहर के समय गर्मी बढ़ने का एहसास हो उठा। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होने के चलते शहरवासियों को मंगलवार का दिन काफी गर्म महसूस हुआ। ठंड वाला दौर खत्म होने के बाद पिछले कुछ दिनों से रात और सुबह के समय ठंड और दिन में हल्की गर्मी का मौसम बना हुआ था। मंगलवार को दिन के समय की गर्माहट एकाएक बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अड़तालीस घंटे पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रात के न्यूनतम तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई और यह 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान औसत से तीन-तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को भी दिन के समय मौसम का मिजाज...