बागेश्वर, जून 13 -- बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र बारिश होने से शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय में सरयू नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। उस वक्त सरयू-गोमती संगम पर जल रहा शव बहने लगा। शव यात्रा पर आए लोगों ने भागकर जान बचाई। नदी का वेग उस तरफ को कम था। जिससे बड़ी घटना टल गई है। शवयात्रियों के अनुसार वह खरेही क्षेत्र के दाणोंछीना से आए हुए थे। शव लगभग 60 प्रतिशत जल गया था, जबकि 40 प्रतिशत जलना शेष था। अचानक सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बह गया है। इधर, जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों की तरफ नहीं जाने की अपील की है। शव जलाने के लिए टिप शेड भी बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...