मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- क्षेत्र के गांव पलड़ा में स्थित श्री एकांतेश्वर मंदिर में रविवार को नामदेव समाज द्वारा श्री नामदेव महाराज की मूर्ति स्थापित कराई गई। इस दौरान मूर्ति का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री नामदेव भगवान की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरित किया गया क्षेत्र के गांव पलड़ा में स्थित सिद्धपीठ जुड़ी वाले एकांतेश्वर मंदिर में रविवार को नामदेव समाज द्वारा श्री नामदेव महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान मूर्ति का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नामदेव समाज हमेशा से ही धार्मिक आयोजनों में आगे बढ़कर चला है और धर्मलाभ उठाने में कभी पीछे नहीं रहा है। इस दौरान श्री नामदेव भगवान की विधिव...