बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- आवेदन देकर कहा-पति का फंसाया गया झूठे मुकदमे में बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेन प्रखंड की एकसारा पंचायत की पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने आवेदन देकर पुलिस से जांच की गुहार लगायी है। उनका कहना है कि उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। उनका कहना है कि किसी को बचाने के लिए उनके पति को आरोपित बना दिया गया है। जबकि, उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को उनके घर पर गोलीबारी हुई थी। इस मामले में एफआईआर करायी गयी थी। इसके बाद आरोपित केस उठाने की धमकी दे रहे थे। फोन से जान मारने की धमकी दी गयी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए कहा कि उनके पति निर्दोष हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...