प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- कुंडा, संवाददाता। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर होने वाला खिचड़ी भोज केवल भोजन मात्र नहीं है। बल्कि खिचड़ी में शामिल सभी पदार्थ हम सभी को मिलकर एक साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। यह बातें शिवाजी टोली के संयोजन में मानिकपुर में आयोजित समरसता खिचड़ी भोज में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा प्रमुख विनोद ने कही। उन्होंने कहा कि भारत कभी विश्वगुरु रहा। सनातन धर्म आदि काल से चला आ रहा है। सनातन की मजबूती से भारत पुन: विश्वगुरु बनने को अग्रसर है। कार्यक्रम में सभी लोगों ने खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघ चालक लालता प्रसाद, संचालन आरडी मौर्य ने किया। इस मौके इंटर कॉलेज के प्रबंधक सतीश शर्मा, सौरभ शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य, अशोक जायसवाल, विपिन मोदनवाल, सुरेश जायसवाल...