लोहरदगा, फरवरी 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के 30 एकल विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक किस्को बाजार परिसर में सोमवार को हुई। इसमें शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव सतीश जायसवाल ने कहा कि एकल विद्यालय के शिक्षक गण बहुत कम मानदेय में अपने क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जगा रहे हैं। बच्चों को स्कूल छुट्टी के उपरांत खेल खेल में शिक्षा के साथ संस्कार सिखाया जा रहा है। योग और प्रार्थना के साथ वर्ग कक्षा की शुरूवात की जाती है। बैठक में सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कठिनाइयों के बारे में बताया। इस अवसर पर मंजू जायसवाल ने कहा कि आप अभिभावक से संपर्क करें और उनका विश्वास हासिल करें। चूंकि अभिभावक ही बच्चों के बारे में सटीक जानकारी दें सकते हैं। नियमित स्कूल संच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.