लातेहार, अगस्त 9 -- बारियातू, प्रतिनिधि। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेसन द्वारा प्रखंड में संचालित एकल विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के बीच फलदार पौधों का वितरण शुक्रवार को किया गया। एकल विद्यालय के अवध किशोर यादव ने बताया कि फाउंडेसन द्वारा पार्यावरण संरक्षण व राष्ट्रहित के लिये पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बारियातू में 30 एकल विद्यालय संचालित है। एक विद्यालय को अमरूद व आम के 2 -2 एवं नींबू,कटहल के 1-1 कुल 06 पौधा दिया गया है। साथ ही पौधा संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया है। इधर एकल विद्यालय द्वारा श्री रामजानकी मंदिर परिसर में रक्षा बंधन उत्सव भी मनाया गया। उत्सव में एकल विद्यालय की बहनों ने थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान,एसआई निर्मल कुमार मंडल सहित अन्य सदस्यों को राखी बांध रक्षा बंधन उत्सव मनाया। मौके पर संच के अध्यक्ष पवन प्रसाद,महेंद...