शामली, दिसम्बर 15 -- सोमवार को शहर के मेपल्स एकेडमी में युवा कल्याण एवं प्रावि दल विभाग शामली के द्वारा जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव-2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में मेपल्स एकेडमी के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, शामली के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्म किया गया। आयोजित कार्यक्रम में चित्रकारी प्रतियोगिता, मोबाईल प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, एकल नृत्य, लोकगीत, समुह लोकगीत, कहानी, कविता, आदि विधाओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन के उपरान्त प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रथम द्वितीय, तृतीय पुरष्कार दिया गया। इस अवसर पर सचिन पंवार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कार्यक्रम प्रभारी, आकाश पवार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य सीबी कौशिक आदि उपस्थित ...