बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- बीहट, निज संवाददाता। देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (बरौनी डेयरी) से संबद्ध बरौनी प्रखंड के आठ दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष तथा प्रबंध समिति के सदस्य पद के लिए एकल नामांकन पत्र दाखिल की वजह से सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। बरौनी के बीहट इस्माइलपुर समिति के अध्यक्ष पद के लिए रामचन्द्र सिंह, बीहट इब्राहिमपुर से नीतेश कुमार, बीहट पश्चिम टोल से रामवचन सिंह, सफेगतपुर से मनोज सिंह, पूर्वी टोल पिपरादेवस से रंजय कुमार शर्मा, कसहा से मुकेश कुमार, तिलरथ से संजय कुमार तथा मकरदही दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए त्रिभुवन राय ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। प्रबंध समिति के 12 सदस्य पद के विरूद्ध आठ समिति के कुल 96 पद के विरूद्ध 51 सदस्यों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। निर्वाची अधिकारी...