गिरडीह, फरवरी 13 -- पीरटांड़। मधुबन अर्बन हाट में एकल ग्रामोत्थान किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने अपनी फसलों की प्रदर्शनी लगायी। इस दौरान उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधुबन में संचालित संस्थाओं के प्रबंधन द्वारा किसानों का उत्साहवर्धन किया गया। बताया जाता है कि क्षेत्र के किसानों का उत्साहवर्धन के लिए मधुबन में गुरुवार को एकल ग्रामोत्थान संगठन द्वारा किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत के साथ की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर किसानों द्वारा तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.