फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। जनपद के एकल और शिक्षक विहीन परिषदीय विद्यालयों को जल्द ही अध्यापक मिल सकेंगे। इसके लिए समायोजन का शेडयूल तैयार किया जा रहा है। अनुमोदन के बाद जनपद में 106 अध्यापकों की एकल और शिक्षक विहीन विद्यालयों में तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। जनपद स्तर पर होने वाले इस समायोजन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार इसको लेकर अब राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई है। जनपद में 84 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं जहां पर सिर्फ एक-एक शिक्षक की ही तैनाती है, तो वहीं 11 विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिन विद्यालयों में सिर्फ एक शिक्षक है और जहां पर बच्चों की संख्या भी ठीक ठाक है। इन हालातों में सिर्फ एक अध्यापक को बच्चों को संभालना मुश्किल पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.