लोहरदगा, दिसम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।एकल आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा लोहरदगा भंडरा प्रखंड के दूरस्थ गांव पोड़हा में सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग्रामीणों के साथ वन भोज कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख डा मनीष सिंह, झारखंड संभाग समिति सचिव प्रभा भट्ट, केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख राजनाथ महतो, प्रांतीय संभाग महिला समिति अध्यक्ष नीलू रानी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर साबू, संभाग प्रमुख सुरेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बिरीया उरांव आदि का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष किया गया। मेडिकल कैंप में 92 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी गई...