श्रावस्ती, अगस्त 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एकल अभियान की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर अभियान की आचार्य बहनों ने थाने में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधी। साथ ही सुरक्षा का संकल्प लिया। अंचल संगठन प्रभारी अजय कान्त पटेल की अगुवाई में शुक्रवार को सिरसिया थाना परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया गया। जिसमें एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों ने थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के साथ ही सभी पुलिस कर्मचारियों की कलाई में राखी बांधी। साथ ही माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। अजयकांत पटेल ने कहा कि एकल अभियान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम सभी अपने घरों में पर्व मनाते हैं तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.