औरंगाबाद, अगस्त 1 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर में एकल अभियान के केंद्रीय अधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। सप्तमी पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर प्रांगण में पूजा-अनुष्ठान के बाद विश्व हिंदू परिषद के आजीवन हितचिंतक जितेंद्र सिंह ने ललन श्रावण को स्नेहबंधन से सम्मानित किया। कार्यक्रम में एकल अभियान के सैद्धांतिक और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मदनपुर संच के सचिव दिलीप कुमार ने संच की गतिविधियों की जानकारी साझा की। ललन श्रावण ने एकल अभियान को आध्यात्मिक भारत का ब्रह्मास्त्र बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से स्वामी विवेकानंद के नवीन भारत का सपना साकार होगा। यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए प्रेरणादायक रहा और एकल अभियान के उद्देश्यों को और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.