गढ़वा, जनवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को डीसी ने गंभीरतापूर्वक सुनी और उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान भंडरिया प्रखंड के भंडरिया गांव निवासी रिगेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनके गांव में संचालित एकलव्य विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति की जानी है। उसके लिए ग्रामीणों ने उक्त पद पर भंडरिया के स्थानीय ग्रामीणों को ही नियुक्त किए जाने की मांग किया है। ग्रामसभा की ओर से पारित प्रस्ताव के आलोक में उन्होंने डीसी से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। मौके पर र...