जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिलांतर्गत नव निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलासाई (पोटका), धोड़ाधुआ (धालभूमगढ़) एवं कांटाशोल (डुमरिया) में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा का आयोजन रविवार को सुबह 11 से अपराह्न 12 बजे तक तीन परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इनमें आदिवासी 2 उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा, सेन्ट्रल करीमिया उच्च विद्यालय, साकची और राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, साकची शामिल हैं। सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया गया था कि वे 31 जुलाई 2025 से 02 अगस्त तक आईटीडीए कार्यालय से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। प्रवेश पत्र प्राप्त करते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना है जिनमें एक वैध फोटो पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.