पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला फुटबॉल संघ की ओर से जिला स्कूल के मैदान में स्थापना दिवस के मौके पर फ्रेंडली मैच एकलव्य जिला स्कूल की टीम और संत पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल के बीच कराया गया। मैच के शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे पर गोल के लिए दवाब बनाए। इस संघर्ष के बीच एकलव्य जिला स्कूल की टीम ने दो गोल दागे। खेल के अंत तक यह अंतर बरकरार रहा। संत पीटर्स हिन्दी मीडियम की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इससे एकलव्य की टीम ने दो गोल के अंतर से जीत दर्ज कर लिया। मैच के निर्णायक में रामसेवक रमण, हर्षित कुमार, राजेश कुमार और अभिषेक थे। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह फ्रेंडली मैच खिलाड़ियों के उत्साह और खेल के प्रति उसके निरंतर अभ्यास को बढ़ावा...